सभी अभिभावक प्रातःकाल 6:45 पर पाणिनि कन्या महाविद्यालय के यूट्यूब चैनल (लिंक नीचे दिया है) से लाइव जुड़ें। अपने-अपने घर मे यज्ञ की व्यवस्था करें। यज्ञ का प्रशिक्षण लें तथा प्रतिदिन यज्ञ करें। इस चैनल के माध्यम से आप अपनी प्रिय पुत्रियों को भी देख सकते हैं। शनैः शनैं अन्य गतिविधियों से जुडने की भी व्यवस्था होगी।
https://youtube.com/@paninikanyagurukul2190?si=RX6J8Sdg2vU2i9m5
प्रवेश सम्बन्धी जानकारी
प्रवेश परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। उसके बाद ही महाविद्यालय में प्रवेश सम्भव होगा।
नई जानकारी के लिये वेबसाईट नियमित रूप से देखते रहें।
विशेष
सभी प्रवेश के इच्छुक बच्चियों के अभिभावक व शास्त्री (समकक्ष B.A.) - प्रथम वर्ष के प्रवेशार्थी महर्षि दयानन्द रचित "सत्यार्थप्रकाश" पुस्तक के आरम्भिक 5 समुल्लास (अध्याय) पढ़कर ही प्रवेश फॉर्म भरें।
पुस्तक निम्नलिखित लिंक पर भी उपलब्ध है:-
महाविद्यालय में कक्षा 5, 6, 11 व शास्त्री (प्रथम वर्ष) में प्रवेश हेतु आवेदन आरम्भ है। आवेदन का पंजीकरण शुल्क रु. 1000/- है।
शास्त्री (बी.ए.) में व्याकरण, वेद, साहित्य, दर्शन में प्रवेश के लिए भी आवेदन प्रारम्भ है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
कक्षा 5 व 6 के लिए
परीक्षा तिथि - कक्षा 5 व 6 की प्रवेश परीक्षा महाविद्यालय में 5 मई (मंगलवार) तक 11 बजे से 1 बजे तक होगी। आप अपनी सुविधानुसार किसी भी दिन 5 मई (मंगलवार) तक प्रवेश परीक्षा के लिए आ सकते हैं। कृपया आने से पहले सूचित अवश्य करें।
सिलेबस - परीक्षा के प्रश्न कक्षा 5 के लिए कक्षा 4 से सम्बन्धित पाठ्यक्रम व कक्षा 6 के लिए कक्षा 5 सम्बन्धित पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे। साथ ही अग्रिम कक्षा के सभी विषयों के दो-दो अध्याय की भी तैयारी करेंगे।
प्रशिक्षण शिविर - 1 मई से 31 मई तक विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेना अनिवार्य है।
आवेदन फॉर्म के लिए निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करें:
https://forms.gle/F3rMAKEHYtbbtqbZ9
किसी भी वर्ग के छात्राओं एवं महिलाओं के लिये पृथक् रूप से एक मास का ग्रीष्मकालीन शिविर 1 मई से 31 मई तक आयोजित है। आवेदन 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्वीकृत होंगे।
महाविद्यालय केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त है और वहीँ के पाठ्यक्रम (सिलेबस) को अपनाया जाता है।
अन्य किसी जानकारी के लिए आप मोबाइल न. (9871157237, 9235604340) पर सम्पर्क कर सकते हैं या e-mail : paninikmweb@gmail.com
10AM to 6PM
आप प्रवेश हेतु हमारे छत्रपति संभाजी नगर, महाराष्ट्र शाखा (जानकारी नीचे दी गई है) में मोबाइल न. 9225111153 पर सम्पर्क कर सकते हैं या e-mail:
abpm2023@gmail.com
10AM to 6PM
_______________________________________________________________________________________________________